International

अमेरिकन सर्वे: बाइडन और बोरिस जॉनसन को बहुत पीछे छोड़ते हुए पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

अमेरिकन सर्वे: अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग मे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्राध्यक्ष बने जो की बाइडन को भी पीछे छोड़ दिया है।
प्रधानमंत्री के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में जरा सी भी कमी नहीं आई है। बल्कि वैश्विक नेता के तौर पर उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत है और वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं।

पांच नंवबर को जारी किए गए इस डेटा के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के 13 राष्ट्राध्यक्षों को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल, इटली के मारियो द्राघी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल भी पीएम मोदी के लोकप्रियता के ग्राफ से काफी पीछे हैं।

सर्वे में सामने आया है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। तो वहीं मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं, वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 10 वें स्थान पर पहुंच गए हैं, वे आठवें स्थान पर थे।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई थी। देश में ऑक्सीजन की कमी, मौतों की संख्या में इजाफा ने उनकी अप्रूवल रेटिंग को काफी प्रभावित किया था, लेकिन उन्होंने इस हालातों से बहुत जल्द ही निजात पा ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top