हर्ष राजपूत संवादाता
बिजनौर
25/07/21
बिजनौर: जनपद बिजनौर मैं आज शहर के मुख्य मार्गो पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिव शंकर सिंह द्वारा यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया गया। परिवहन विभाग द्वारा प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह पर मुख्य मार्गो पर लोगों को रोक कर हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का आह्वान किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने की एक पहल है।
लाखों लोग हर वर्ष सड़क दुर्घटना में अपनी जिंदगी खो देते हैं अधिकतर मामलों में लोगों को यातायात नियमों का पालन न करना भारी पड़ जाता है जिसके प्रति उत्तर प्रदेश सरकार लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है।
पूरे जिले में कई मुख्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया जा रहा है व यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के ऊपर जुर्माना लगाया जा रहा है व उनको यातायात के नियमो का पालन करने का आह्वान किया जा रहा है। प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह में बिजनौर यातायात पुलिस यातायात नियमो को लेकर सख्त है। जिला प्रशासन भी सडक सुरक्षा के प्रति सख्त रवैया अपना रहा है। जिले में हर दिन हो रही सडक दुर्घटना से जिला प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे है।
