BREAKING NEWS: भारतीय जनता युवा मोर्चा देशभक्ति गीत के साथ हाथो में तिरंगा एवं भारतीय जनता पार्टी का बैनर लिए शाहिद स्मारक स्थली तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “आजादी का अमृत महोत्सव ” शिवेंद्र उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में पुरैना खंडी चौराहे से देशभक्ति गीत के साथ सैकड़ों मोर्चा के कार्यकर्ता हाथो में तिरंगा एवं भारतीय जनता पार्टी का बैनर लिए बिशुनपुर गबडुवा शाहिद स्मारक स्थली तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे l

जहाँ पहुंच कर स्थली का आस पास स्वच्छता किए एवं राष्ट्रगान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए शिवेंद्र उपाध्याय ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले देश भक्तो को कभी भी भूल नही सकता और उन्हीं शहीदों को अपना आदर्श मानते हुए युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस राष्ट्र के रक्त का बूंद बूंद समर्पित करने को हमेशा तैयार है, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समाज में एक आदर्श युवा के रूप में कार्य करता रहेगा l

कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बलराम दुबे , मंडल मंत्री गोल्डन तिवारी , अमृत जायसवाल,सत्यम चौबे,अजीत मिश्रा ,राजन जायसवाल ,सूरज पांडेय,अनुभव पांडेय ,राजन मद्धेशिया,शीत जायसवाल,प्रिंस जायसवाल,राजन जायसवाल,आदर्श उपाध्याय ,निगम शाही,महेश गुप्ता,जितेंद्र मद्धेशिया मन्नू जायसवाल,सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *