यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के पास स्थापित शक्ति पीठ में भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के परंपरागत पुजारी शामिल रहे।
इस दौरान उन्होंने देवों के देव भगवान शिव से कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। मंत्रोच्चार के बीच एक घंटे तक चले रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मंदिर के खास लोग शामिल रहे। रुद्राभिषेक के दौरान दूध तथा कई प्रकार के फलों के रस से अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम पहुंचे।गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान सीएम बारी-बारी से सैकड़ों लोगों से मिले, और लोगों की समस्या सुनी। तथा उन्हे सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनता दरबार में सबसे अधिक मामले पुलिस से संबंधित ही आए, जिससे सीएम योगी के सामने पुलिस विभाग की लापरवाही सामने आ गई। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से योगी जी ने कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।
