विकास शुक्ला
अयोध्या
अयोध्या: सीएम योगी अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या एयरपोर्ट से वे सीधे मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां वे एमबीबीएस कर रहे छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही निर्माणाधीन परिसर का भी निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी पर्यटन विभाग के यात्री निवास पहुंचे। यहां अल्पाहार लेंगे। यात्री निवास से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मणिराम दास छावनी भी जाएंगे।
इसी क्रम में योगी जी का अयोध्या के प्रमुख संतो से भी मुलाकात करने की योजना है। सीएम श्रीराम जन्मभूमि भी जाएंगे। वहां, राम मंदिर निर्माण के लिए भरी जा रही बुनियाद का जायजा लेंगे।
इसके साथ ही मसौधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिसे मुख्यमंत्री ने गोद लिया है। उनका यहां के मसौधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा है। मसौधा सीएचसी का भी निरीक्षण कर वह व्यवस्थाओं का जायजा ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री यहां पर आज मेडिकल कॉलेज के साथ- साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। अयोध्या में इसके साथ ही वह रामलला व बजरंगबली का भी दर्शन पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का आज अयोध्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी भेंट करने का कार्यक्रम है।
रामनगरी में वह विकास की परियोजनाओं का भी निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह यहां के दर्शन नगर अस्पताल में हाल ही लगे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेंगे।
