नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता और इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की गरिमा को और आगे बढ़ा दिया। गौरतलब है कि हरियाणवी एथलीट नीरज चोपड़ा आज यानी बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। नीरज चोपड़ा से मिलते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा यहां आए हैं। मैंने इनका सम्मान किया है। अब जैसे देश का नाम इनके साथ जुड़ गया है। ये देश और हमारे खेल जगत का सम्मान हैं। बड़े होनहार खिलाड़ी हैं। हरियाणा को इन पर गर्व है।
इस बीच उन्होंने नीरज चोपड़ा के पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ओलंपिक्स फॉर एथलेटिक्स स्थापित करना की इच्छा को लेकर कहा कि आप जैसे होनहार खिलाड़ी उसे लीड करेंगे तो हमें निश्चित रूप से उसका लाभ होगा। हरियाणा से नए खिलाड़ी निकलेंगे और विश्व स्तर पर नाम कमाएंगे। जिसके बाद नीरज चोपड़ा ने मीडिया करने से बात करते हुए कहा कि मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री कि कहीं गई सारी बातों को ध्यान में रखते हुए अपना पूरा योगदान दूंगा।
