India

BREAKING NEWS: मुरादनगर मे बच्चा चोरी का आया केस, वार्ड में भर्ती थीं एक दर्जन से ज्यादा प्रसूताएं, बोलीं-बेहोशी का स्प्रे छिड़का और किया कांड

मुरादनगर बच्चा चोरी: मुरादनगर में मेरठ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला वार्ड से शनिवार सुबह नवजात शिशु चोरी होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मुरादनगर थाना क्षेत्र के सुराना गांव निवासी संदीप ने अपनी पत्नी मीनू को 24 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा के लिए भर्ती कराया था। मीनू ने ऑपरेशन के बाद पुत्र को जन्म दिया था। वह महिला वार्ड में पिछले 3 दिन से भर्ती है। शनिवार सुबह मीनू के पास से उसका बेटा चोरी हो गया। चोरी होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और मेरठ हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम के चलते मेरठ हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ईरज राजा सीओ सदर केएन पांडे अपर मुख्य शिक्षा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बड़ी बारीकी से अधिकारी जांच कर रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में चौकीदार, स्टाफ नर्स होने और वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी नवजात शिशु चोरी हो गया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

वहीं वार्ड में भर्ती प्रसव पीड़ा के लिए महिलाओं का आरोप है कि वार्ड में बेहोश करने का स्प्रे किया गया होगा, जिससे सभी महिलाओं को नींद आ गई थी। यदि स्प्रे ना होता तो एक दो महिलाएं जागती होतीं। वार्ड में दर्जनभर से अधिक महिलाएं भर्ती हैं। इस मौके पर मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव सहित भारी संख्या में भीड़ थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top