International

BREAKING NEWS: किरू जल विद्युत परियोजना के डिजाइन को लेकर पाकिस्तान के द्वारा जताई आपत्ति को तथा भारत ने किया खारिज, कहा- सिंधु जल संधि का किया पालन

किरू जल विद्युत परियोजना: भारत के सिंधु आयुक्त प्रदीप कुमार सक्सेना ने कहा कि मेरे पाकिस्तानी जम्मू-कश्मीर में चिनाव नदी पर बन रही किरू जलविद्युत परियोजना के डिजाइन को लेकर पाकिस्तान समकक्ष सैयद मोहम्मद मेहर अली शाह ने पिछले सप्ताह परियोजना के डिजाइन पर आपत्ति जताई थी। लेकिन हमारा डिजाइन पूरी तरह से सिंधु जल संधि के प्रावधानों का पालन करता है। इसे केंद्रीय जल आयोग ने प्रमाणित किया है, जो देश में जल संसाधन क्षेत्र का सर्वोच्च संगठन है। भारत ने पाकिस्तान को किरू परियोजना के बारे में जून में जानकारी दी थी।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस 624 मेगावाट की विशाल परियोजना का डिजाइन पूरी तरह से सिंधु जल संधि के प्रावधानों के अनुरूप है। उन्होंने कहा, एक जिम्मेदार ऊपरी तटवर्ती देश होने के चलते भारत अपने अधिकारों के पूर्ण उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान पक्ष की तरफ से उठाए गए मुद्दों का संधि की संपूर्ण भावना के तहत सौहार्दपूर्ण हल में यकीन रखता है।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान की तरफ से उठाई गई आपत्ति पर स्थायी सिंधु आयोग की इस साल पाकिस्तान में होने वाली अगली बैठक में बात की जाएगी। आगामी बैठक में भारत अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा और उम्मीद है कि पाकिस्तान भी ऐसा ही करेगा और सभी संशय बातचीत से दूर कर लिए जाएंगे।

किरू परियोजना का निर्माण चिनाव वैली पॉवर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रही है, जो नेशनल हाइड्रोपॉवर कंपनी और जम्मू-कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम का संयुक्त उपक्रम है। इस परियोजना पर पाकिस्तान 1960 में दोनों देशों के बीच की गई सिंधु जल संधि के तहत आपत्ति जता रहा है। तीन पूर्वी नदियों सतलुज, व्यास व रावी और तीन पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम व चिनाव के पानी के भारत- पाकिस्तान में बंटवारे को लेकर की गई संधि पड़ोसी देश को किसी भी भारतीय परियोजना की जानकारी दिए जाने के तीन महीने के अंदर डिजाइन पर आपत्ति उठाने का अधिकार देती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top