Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: रायबरेली में तोड़ी गई मां काली की प्रतिमा, ग्रामीण हुए आक्रोशित

सन्दीप मिश्रा
रायबरेली

रायबरेली: रायबरेली सलोन के राजा का पुरवा मजरे रसूलपुर गांव में देवी चबूतरे पर स्थापित काली जी की प्रतिमा और मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा तोड़कर फेक दिया गया।घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे।सूचना पर पहुँची पुलिस से ग्रामीणों ने जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की।लेकिन पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मूर्ति को किसी जानवर ने तोड़ा होगा।जब कि मूर्ति को देखकर यह कयास लगाया जा सकता है कि मूर्ति को जानवर ने तोड़ा है या फिर अराजक तत्वों ने।

जिसके बाद पुलिस ने खण्डित मूर्ति को कब्जे में लेकर दोनो स्थान पर नई मूर्ति स्थापित करवा दी।ग्रामीणों द्दारा दी गयी तहरीर के बावजूद पुलिस ने किसी के विरुद्ध मुकदमा नही दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर ग्रामीणों को सूचना दी गई कि राजा का पुरवा गांव में किसी ने मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ दी है।इसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीणो का हुजूम उमड़ पड़ा।वही थोड़ी देर बाद पता चला कि मंदिर से दो सौ कदम की दूरी पर राम फेर के खेत मे स्थापित कालीमाता के चबूतरे से काली जी की प्रतिमा को खण्ड खण्ड कर खेत में फेक दिया है।जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश दुगुना हो गया।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश प्रताप मौर्या व पुलिस को दी।पुलिस को देखते ही ग्रामीणो ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।पुलिस ने यहकर पल्ला झाड़ लिया कि किसी जानवर के द्वारा मूर्ति तोड़ी गई है।वही खण्डित मूर्ति को गंगा जी में प्रवाहित करा कर नई मूर्ति स्थापित कर दी गयी।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश मौर्या ने बताया कि दोनों स्थानों पर वर्षो पुरानी प्रतिमाएं स्थापित थी।अराजकता फैलाने वालों ने इस घटना को अंजाम देकर मूर्तियों को तोड़ा है।पुलिस को घटना से सम्बंधित तहरीर सौपी गई है।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि किसी जानवर के द्वारा मूर्तियों को तोड़ा गया है।फिलहाल चबूतरे पर व मंदिर में स्थापित मूर्तियों को पुनः स्थापित कर दिया गया है। किसी ने किसी को मूर्ति तोड़ते हुए नही देखा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top