Education

BREAKING NEWS: पहली बार ऑनलाइन होगी प्रवेश परीक्षा इन केंद्रों पर होगी परीक्षा, डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा केंद्र

यूपीजेईई: प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से यूपीजेईई-2021 का आयोजन 31 अगस्त से चार सितंबर तक तीन पालियों में होगा। इसके लिए गोरखपुर में 10 ऑनलाइन केंद्र बनाए गए हैं। जहां 24985 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पूर्व पहुंचना होगा।

साईं कृपा ऑनलाइन सेंटर, जंगल सुभान अली, विमल महिला महाविद्यालय पादरी बाजार, मोनेंटो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड आजाद चौक, आयुष ऑनलाइन सेंटर जेल बाईपास रोड, शिव ऑनलाइन सेंटर संतोष नगर, कैविलियर अनिमेशन बरगदवां क्रासिंग, वैष्णवी डिजिटल जोन, श्रृष्टि ऑनलाइन, बीआईटी गीडा, गोल्डन फ्युचर प्वाइंट इन केंद्रो पर परीक्षा संपन्न कराई जायेगी l

प्रवेश परीक्षा का प्रथम नोडल अधिकारी राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार और द्वितीय नोडल अधिकारी राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एके मिश्रा को बनाया गया है। पांच दिनों तक आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में सुबह आठ से साढ़े दस, दोपहर 12 से ढाई और शाम चार से साढ़े छह बजे तक होगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

कोविड महामारी के चलते प्रवेश परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया जा रहा है। परिषद की ओर से पूर्व में 9 से 14 सितंबर के बीच कराने का फैसला लिया था। मगर सत्र लेट होने से बचाने के लिए परिषद ने प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम को बदला है। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ग्रुप ए, 3 सितंबर को ग्रुप ई 1 और ई2 और चार सितंबर को ग्रुप बी, सी,डी, एफ,जी, एच और आई, के 1, के 2, के 3, के 4, के 5, के 6, के 7 और के 8 ग्रुप की परीक्षाएं होंगी। प्रवेश परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष के अंदर एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन के साथ सैनिटाइजर को ले जाने की अनुमति होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top