Education

नई शिक्षा नीति 2021 के तहत परास्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में हुए परिवर्तन

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज 07 सितंबर 2021 से परास्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का प्रारंभ किया गया। विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2021 के पालन के तहत परास्नातक पाठ्यक्रमों में विभिन्न परिवर्तन किए गए हैं, जिनसे नए छात्रों की उत्सुकता देखने को मिली है।

आज दो पारियों में प्राचीन भारतीय इतिहास और आर्कियोलॉजी, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, अप्लाइड जियोलॉजी, बी एल आई एससी, जीव रसायन विज्ञान, सी सी जे ए, होम सांइस, पब्लिक हेल्थ, एम पी एड, एम पी एच, नृविज्ञान, कंप्यूटर साइंस, एम कॉम, और बायो टेक्नोलॉजी के परास्नातक पाठ्यक्रम के प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।

सुबह की पारी में प्राचीन भारतीय इतिहास और आर्कियोलॉजी में 189 अभ्यर्थी मौजूद रहे और 59 अनुपस्थित। अप्लाइड इकोनॉमिक्स प्रवेश परीक्षा में 416 अभ्यर्थी मौजूद रहे और 125 अनुपस्थित। अप्लाइड जियोलॉजी में 51 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी एवं 37 अनुपस्थित रहे। बी एल आई एससी की प्रवेश परीक्षा में 43 अभ्यर्थी मौजूद रहे और 26 अनुपस्थित। जीव रसायन विज्ञान में 136 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी एवं 76 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सीसीजे ए के प्रवेश परीक्षा में 39 अभ्यर्थी मौजूद रहे और 29 अनुपस्थित। गृह विज्ञान में 48 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 13 अनुपस्थित। पब्लिक हेल्थ में 83 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 79 अनुपस्थित रहे। एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में 154 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 43 अनुपस्थित।

शाम की पारी में एमपीएच की प्रवेश परीक्षा में 133 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 78 अनुपस्थित। नृविज्ञान के प्रवेश परीक्षा में 61 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 30 अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर साइंस की प्रवेश परीक्षा में 66 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 33 अनुपस्थित बायो टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में 238 अभ्यर्थी उपस्थित थे और 138 अनुपस्थित। एम कॉम की प्रवेश परीक्षा 949 अभ्यर्थियों ने दी जबकि 251 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top