India

दिल्ली सरकार: आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड में 700 कर्मचारियों की नौकरी की पक्की, सीएम केजरीवाल ने खुद दिए नियुक्ति पत्र

दिल्ली सरकार का तोहफा: बुधवार को दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की सरकार ने जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ठेके पर काम कर रहे 700 कर्मचारियों को स्थाई नौकरी का एलान किया। अब सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन कर्मचारियों को मिलेंगे।

दिल्ली जल बोर्ड के ये कर्मचारी लंबे समय से अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे और पक्का किए जाने की मांग कर रहे थे। दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम करने वाले 700 कच्चे कर्मचारियों को आज पक्का किया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैंने खुद उन कर्मचारियों को पक्की सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। वे सभी बहुत ख़ुश थे, आज उनका बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि साल 2015 से उनकी सरकार बनने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में बहुत काम किया है, जिसकी हर जगह चर्चा है। जहां पर देश में पक्के कर्मचारियों को कम किया जा रहा है। वहां दिल्ली सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया गया है कि कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाए तो वे काम नहीं करते हैं। अस्थाई कर्मचारी पर तो काम की तलवार लटकी रहती है। सरकारी क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम सरकारी डॉक्टरों ने किया है, तो ऐसा कहना झूठ है कि सरकारी कर्माचरी काम नहीं करते हैं।

Most Popular