Politics

यूपी चुनाव 2023: कांग्रेस का तीसरा घोषणा पत्र प्रियंका गांधी ने किया जारी, 10 लाख रुपये तक के इलाज की होगी मुफ्त व्यवस्था

यूपी चुनाव 2023: बुधवार यानी आज उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने भाजपा, सपा के बाद अब यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का तीसरा घोषणापत्र जारी किया है l कांग्रेस के तीसरे घोषणापत्र ‘उन्नति विधान’ में हर वर्ग के लिए चुनावी वादे किए गए l इस घोषणापत्र को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने घोषणा पत्र में जनता की आकांक्षाओं को शामिल किया है।

इसके लिए हमारी घोषणा पत्र टीम के सदस्य अलग-अलग जिलों में गए और लोगों से बात की और जैसा जनता में कहा हमने उन बातों को घोषणा पत्र में शामिल किया है।  यह कांग्रेस का तीसरा घोषणा पत्र है। इसके पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और अब अंतिम घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी किया है।

जाने कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वादे:
– सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
– किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ किया जाएगा।
– बिजली बिल आधा किया जाएगा।
– 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। 12 लाख पद खाली हैं जिसे भाजपा ने नहीं भरा है। हम आठ लाख नौकरियां और देंगे।
-10 लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त व्यवस्था करेंगे।
– आवारा पशुओं से नुकसान होने पर 3000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
– दो रुपये में गोबर खरीदा जाएगा। जैसा कि छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।
– छोटे व्यापारियों की मदद करेंगे और लघु उद्योगों को और मजबूत बनाएंगे।
– संविदा नियुक्ति बंद की जाएगी। संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद की जाएगी।
– झुग्गीवासियों को भूमि अधिकार दिया जाएगा।
– ग्राम प्रधानों का वेतन 5 हजार व चौकीदारों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा।
– कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले योद्घाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
– शिक्षामित्रों का नियमितीकरण व मानदेय वृद्घि की जाएगी।
– अनुसूचित जातियों व जनजातियों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
– सच्चाई लिखने वाले और दिखाने वाले पत्रकारों से मुकदमें खत्म किए जाएंगे।
– महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती उनके अपने जिले में की जाएगी।
– किसानों व बुनकरों के लिए विधान परिषद में आरक्षण।
– मध्यम वर्ग के लोगों के आवास के लिए किफायती दर पर जमीन उपलब्ध करवाएंगे।
– शिक्षकों के दो लाख खाली पड़े पद भरे जाएंगे।
– दिव्यांगों के लिए 3000 रुपये पेंशन और अनुदान देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top