Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: करोना काल में पहली बार गुरु पूर्णिमा के मौके पर उमड़ा जन सैलाब

✍️विकास शुक्ला
      अयोध्या

रामनगरी में कोरोना काल में पहली बार अयोध्या में गुरु पूर्णिमा के मौके पर जन सैलाब उमड़ा पड़ा। जहाँ लाखों श्रद्धालु सरयू घाट पर स्नान कर मंदिरों में पूजा पाठ के साथ अपने अपने गुरु महाराज का भी पूजन अर्चन कर रहे हैं।. लेकिन इस दौरान प्रशासनिक सख्ती सिर्फ बाजारों पर ही नजर आई. अयोध्या के सभी मंदिरों में अपने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. मौके पर आस्था और भक्ति में डूबे हुए पहले श्रद्धालु सरयू में स्नान कर प्रमुख मंदिरों में नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित भगवान श्री राम लला के दर्शन कर रहे हैं उसके बाद अपने गुरु देव की भक्ति में मंदिरों में उमड़ पड़े और अपने गुरु को अन्न, वस्त्र, फल, जल से भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है।

कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुआ है पूर्व में कोरोना की दूसरी लहर ने बड़ी तबाही मचा दी अब तीसरी लहर से बचने के लिए शासन प्रशासन तैयारियों में है। तो वहीं आज अयोध्या में देखने वाला यह जन सैलाब एक बार फिर से लहर को चुनौती देता नजर आ रहा है। सरयू घाट से लेकर मठ मंदिरों में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के लाखों लोग जमा हुए हैं। लेकिन प्रशासनिक सख़्ती सिर्फ बाजारों पर दिखाई देती रही शनिवार लॉक डाउन के कारण सभी दुकान बंद रही। और प्रशासनिक व्यवस्थाएं बाजारों पर बनी रही। वही सीओ अयोध्या आरके राय का कहना है कि गुरु पूर्णिमा के साथ साथ आज शनिवार का दिन है यहां श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है यातायात सुरक्षा को लेकर 45 जगह एलोजोन में बैरियर लगा रखे हैं हनुमानगढ़ी के चारों ओर अपनी फोर्स लगा रखे हैं। हमारी सुरक्षा एजेंसी लगी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top