India

दिल्ली: आज से यमुना किनारे पर डीडीए की ओर से 15 दिन तक होगा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन

दिल्ली: आज़ादी का अमृत महोत्सव–भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष’ के आयोजनों के अंतर्गत आज से अपने लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के उपलक्ष्य में देशवासी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। इसी कड़ी में डीडीए ने स्मार्ट सिटी, स्मार्ट शहरीकरण के एक हिस्से के रूप में यमुना नदी के बाढ़ के मैदानों के कायाकल्प के विषय पर आधारित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है।

डीडीए यमुना की महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए उसके बाढ़ के मैदानों के जीर्णोद्धार और कायाकल्प पर काम कर रहा है। यह योजना नदी को उसकी प्राचीन स्थिति में वापस लाने और नदी के लोगों के साथ संबंध को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।

डीडीए 19 फरवरी से छह मार्च तक यमुना नदी के बाढ़ के मैदानों के साथ प्रकृति उन्मुख गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें सभी आयु वर्ग के नागरिकों को नदी से जोड़ने और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। डीडीए के अनुसार श्रृंखला का एक अन्य कार्यक्रम रविवार को शहर की हलचल से दूर यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क (चरण -2) में एक नेचर वॉक आयोजित किया जाएगा।

Most Popular