Uttar Pradesh

गोरखपुर:परीक्षा देने आई छात्रा ने विश्वविद्यालय की कक्षा में की खुदकुशी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। यहां गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आई एक BA गृह विज्ञान तृतीय वर्ष की छात्रा ने कक्षा में ही खुदकुशी कर ली है।

बताया जा रहा है कि वह गोरखपुर शहर के ही पादरी बाजार की रहने वाली है। मृतक छात्रा की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। प्रियंका के पिता के नाम विनोद कुमार है। मृतका तीन बहन हैं। बड़ी बहन मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट है। मौके पर कैंट पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर पड़ताल करने में जुट गई है।  सुसाइड का कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस मामले की जांच  गहराई से कर रही है।

Most Popular