Uttar Pradesh

खूब लड़ा मर्दाना वो तो शंकरपुर का राणा था: जय नरायण मिश्र

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। अमर शहीद राना बेनी माधव सिंह की जन्म जयंती आज उनके पैतृक गांव शंकरपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शंकरपुर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में लगी उनकी प्रतिमा पर सुबह से ही पुष्पांजलि का कार्यक्रम शुरू हुआ ।इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक एवं आमजन सम्मिलित हुए लोगों में भारी उत्साह देखा गया इस समर सेनानी के यादों को चिरकाल तक अस्थाई रखने के लिए लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में और भी अधिक भव्यता से भाव समर्पण किया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राणा ने बताया की प्रत्येक वर्ष राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति रायबरेली में स्थित अस्वरोहि प्रतिमा पर भव्य कार्यक्रम करती है। इस मौके पर गाना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर के प्रबंधक और वरिष्ठ समाजसेवी हरचंद बहादुर सिंह ने कहा कि जिस तरह महाराणा प्रताप, शिवाजी ने जिस तरह अपनी जन्मभूमि दुश्मनों के हाथों सपने से अच्छा उनसे युद्ध के मैदान में दो दो हाथ करना सही समझा था। उसी तरह राना बेनी माधव ने भी अपनी बहादुरी से कभी भी दुश्मनों को अपनी जमीन पर कदम रखने नहीं दिया।

कांग्रेस कमेटी के प्रचार एवं प्रकाशन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयनारायण मिश्र ने राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनपद का सौभाग्य कि उसे राना बेनी माधव सिंह जैसा महावीर योद्धा मिला। जिसने अपनी बहादुरी और वीरता से दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे । उन्होंने कहा कि राणा बेनी माधव सिंह बहादुरी का सम्मान उनके सहयोगी ही नहीं बल्कि दुश्मन भी करते थे और राणा बेनी माधव की बहादुरी का हाल यह था कि दुश्मन फौज केवल यह जान लेती आ रहे हैं तो खुद ही मैदान छोड़कर भागने लगती थी।इसी क्रम में संकल्प लिया गया राना बेनी माधव सिंह की कर्म स्थली पर भी जन्म जयंती का कार्यक्रम मनाया जाएगा।

बीती शाम दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, आज पुष्पांजलि एवं भाव समर्पित किए गए आने वाले वर्ष के लिए और अधिक भव्यता से इस कार्यक्रम को मनाने का संकल्प भी लिया गया इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अरुण त्रिपाठी सुरेंद्र मिश्र ओम प्रकाश त्रिपाठी मुन्ना मिश्रा, शिव नारायण सिंह, राघवेंद्र बहादुर सिंह, बुधन्द्र बहादुर सिंह, त्रिलोकी सिंह, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार ,क्रांतिवीर यादव, आलोक सिंह ,सौरभ सिंह ,भूपाल सिंह, अजय त्रिपाठी ,राजकुमार मौर्य, मनोज मौर्य, अमरेश सिंह मुन्ना वीरेन्द्र सिंह पुष्पेंद्र सिंह मोहम्मद कयूम, राज किशोर वर्मा, संदीप वर्मा ,अजीत अग्रहरी, सनी सिंह, अरुण सिंह, मोनू सिंह ,विनय सिंह, अनिल सिंह, सूर्यभान सिंह, उमेश तिवारी, अयोध्या पासी, सतीश सिंह, केवी सिंह आदि लोग सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top