Uttar Pradesh

यूपी: यूपी में बढ़ेगा लू का प्रकोप, आरेंज अलर्ट जारी, 21 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम: उत्तर प्रदेश के लोगों को चिल्लाती धूप, भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। लोगों का दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी क्रम में मौसम की तपिश ने शुक्रवार को भी अपना असर दिखाया और प्रदेश में कहीं-कही लू चली तो कहीं लू जैसे हालात रहे। लू और धूप की तपिश ने दिन भर लोगों को बेहाल किया। देश में सर्वाधिक गर्म उत्तर प्रदेश का शहर आगरा रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन, बागपत, झांसी, गोरखपुर, बहराइच लू की चपेट में रहे।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, तपिश अभी बढ़ेगी। 18 और 19 मई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थान पर लू चलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रात होने के भी आसार हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जरी किया गया है। 20 और 21 मई को लू का असर और बढ़ सकता है, इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वही 21 मई तक तेज गर्म व शुष्क हवाएं बेहाल कर सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती हैं। हालांकि 21 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरच-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top