International

पंजाब: स्थायी सिंधु आयोग की बैठक मे पाकिस्तान ने मानी गलती, 200 गांवों को मिलेगी राहत, फाजिल्का नाला खोलने पर सहमति जताई

पंजाब: पंजाब मे एक गंभीर मुद्दे को लेकर की ओर से स्थायी सिंधु आयोग की तीन दिवसीय बैठक में उठाया गया। भारत की ओर से फाजिल्का नाले के प्रवाह को बंद करने से आई परेशानी को पड़ोसी देश के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया।फाजिल्का नाला बंद करने के मुद्दे पर पाकिस्तान ने गलती स्वीकार कर ली है। पड़ोसी देश ने नाले को खोलने के लिए कार्रवाई शुरू करने पर सहमति जताई है।

स्थायी सिंधु आयोग की हाल ही में हुई बैठक में पाकिस्तान ने भारत के दिखाए साक्ष्यों पर आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू करेगा। इस फैसले से फाजिल्का सहित सूबे के 200 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिंधु जल के भारतीय आयुक्त पीके सक्सेना ने किया।

पंजाब के 18 से 20 शहर ऐसे हैं जिनमें अभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की सुविधा नहीं है। इसके कारण इन जिलों का गंदा पानी कई ड्रेनों के जरिये फाजिल्का नाले पर एकत्र होता है। यहां से यह गंदा पानी पाकिस्तान के क्षेत्र में बहने वाली सतलुज नदी में मिल जाता था।

कुछ समय पहले पाकिस्तान ने रंजिशन फाजिल्का नाले के प्रवाह को बंद कर दिया, प्रवाह नहीं होने से फाजिल्का व आसपास के 200 गांवों में यह दूषित पानी एकत्र हो गया। कुछ ही समय में सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में इस गंदे पानी की झीलें बननी शुरू हो गईं। इससे यहां का पानी दूषित होने लगा और फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से गलती मानते हुए यह आश्वासन दिया गया कि सतलुज नदी में फाजिल्का नाले के मुक्त प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top