Elections news

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस नेता व बॉक्सर विजेंदर सिंह ने छोड़ा हाथ का साथ, भाजपा का थामा दामन

लोकसभा चुनाव: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने उन्हें मथुरा लोकसभा सीट से हेमा मालिनी के खिलाफ टिकट  देने का ऐलान किया था सिर्फ घोषणा होना बाकि था। विजेंदर सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था लेकिन वो हार गए थे।

विजेंदर सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के मौके पर कहा कि जिस तरह देश – विदेश में खिलाड़ियों का मान – सम्मान बढ़ा है, खिलाड़ी उसके लिए बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं चाहूंता कि इस सरकार में रहकर खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा काम कर सकूं।” भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया।

विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं, जिसका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में सीटों पर राजनीतिक प्रभाव है। विजेंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को दिल्ली से लेकर हरियाणा तक फायदे की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top