लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार-प्रसार में भाजपा कोई कोर कसर नहीं है। भाजपा के स्टार प्रचारक पश्चिमी यूपी में डटकर ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार यानी आज किठौर विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र सिसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। ठाकुर समाज की कई जगह नाराजगी के चलते लगातार पश्चिम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाएं कर रहे हैं।
वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे से उनकी सभा होगी। वे 50 मिनट तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पिलखुवा जाएंगे।
योगी आदित्यनाथ का जिले में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वे मोदीपुरम में हुई प्रधानमंत्री की रैली में आए थे। इसके बाद सरधना में ठाकुर चौबीसी में रैली को संबोधित कर चुके हैं। बता दें कि चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरों में तेजी आने लगी है।