Uttar Pradesh

लखनऊ : बासी खाना खाने से 15 छात्राएं हुई बीमार, गुस्से में 150 सड़क पर उतरीं, देर रात तक प्रदर्शन

लखनऊ : शनिवार को देर रात आलमनगर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में घटिया खाना खाने से 15 छात्राएं बीमार हो गईं। पेट में दर्द, उल्टी व घबराहट की शिकायत पर छात्राओं का लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाराज विद्यालय की बाकी छात्राएं रात दस बजे सड़क पर उतर आयीं। छात्राओं ने लगातार घटिया खाना दिए जाने का आरोप लगाते हुए बुद्धेश्वर चौराहा जाम कर दिया। छात्राएं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद घटिया व बासी खाना दिया जा रहा है। आरोप था कि उन्हें चार दिन से चावल व रोटी कच्ची दी जा रही थी। विद्यालय में शिक्षिकाओं व अन्य सभी से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को भी रोज की तरह खाना गड़बड़ आया। रात में लगभग नौ बजे करीब 15 छात्राओं ने खाना खाया तो जी मचलाने, पेट में दर्द आदि की शिकायत होने लगी।

छात्राओं के अनुसार खाने में आलू, सेम की सब्जी, चावल, रोटी व दाल थी। खाने में बदबू भी थी। इसके बाद बाकी छात्राओं ने खाना छोड़ दिया। साथ ही बीमार छात्राओं को अस्पताल भेजने के बाद प्रदर्शन करने पहुंच गईं। छात्राएं अपनी साथियों के ठीक होने तक चौराहे से हटने को तैयार नहीं थीं। मांग थी कि कैटरर्स को हटाकर शुद्ध खाने की व्यवस्था की जाए।

छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे के बाद रात करीब सवा बजे छात्राओं ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन कर रहीं करीब 150 छात्राओं के समर्थन में ज्योतिबा राव फुले कॉलेज के छात्र भी आ गए थे। हालांकि छात्राओं व ज्योतिबा राव फुले कॉलेज के छात्रों को समझाकर वापस कर दिया गया।

भर्ती छात्राओं का आवश्यक उपचार किया जा रहा है। छात्राओं की शिकायत पर फूड प्वॉइजनिंग का मामला लग रहा है। हालांकि घबराने की बात नहीं है। कुछ छात्राओं को रात में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top