यूपी: अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर सपाइयों ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प, प्रदेश भर में आयोजित किए कार्यक्रम

यूपी: सपा ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये। प्रदेश मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के नेता जयप्रकाश नारायण, डॉ. राममनोहर लोहिया, अरुणा आसिफ अली आदि  लोगों ने अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए देश में किसान, मजदूर और युवाओं का राज स्थापित कराया था। मगर बदलते परिवेश में हमारा संविधान खतरे में पड़ गया है। ऐसे में समाजवादी ताकतों को एकजुट होकर नई क्रांति की शुरुआत करने की जरूरत हैं। यह क्रांति भाजपा को सत्ता से बेदखल कर समाजवादी सरकार बनाएगी।

सपा ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिलों तक हुए कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया। उधर, सोनभद्र में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई संबंध नहीं था। लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश के सामने जो समस्याएं व चुनौतियां हैं, उनके समाधान का रास्ता सिर्फ  समाजवादी विचारधारा के पास ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *