India

पिंगली वेंकैया: आज राष्ट्रीय ध्वज की कल्पना करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें

पिंगली वेंकैया: आज राष्ट्रीय ध्वज की कल्पना करने वाले, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के डिजाइनर और महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती है। पिंगली वेंकैया का जन्म 02 अगस्त 1878 को वर्तमान में आंध्र प्रदेश में मछलीपट्टनम के भाटलापेनुमरु में हुआ था।

पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से लेकर 1921 तक दुनियाभर के देशों के झंडों का अध्ययन किया था। इसके बाद साल 1921 में उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण किया था। इसे बनाने का उद्देश्य देश के सभी लोगों को एक साथ जोड़ने का था। ताकि स्वतंत्रता के लिए पूरे देश को एकजुट किया जा सके।

पिंगली वेंकैया जापानी भाषा के काफी जानकार शख्स थे। वह इस परिपक्वता से जापानी बोलते थे कि लोग उन्हें जापान वेंकैया के नाम से भी पुकारते थे। महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने वर्ष 1876 में आंध्र प्रदेश में मछलीपट्टनम में जन्मे पिंगली वेंकैया ने कई स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर देश की आजादी में अहम योगदान दिया था।

साल 1963 में 04 जुलाई की तारीख को पिंगली वेंकैया का निधन हो गया था। भारत सरकार ने 2009 में उनकी याद में डाक टिकट जारी किया तो वहीं, साल 2014 में ऑल इंडिया रेडियो के विजयवाड़ा स्टेशन का नाम पिंगली वेंकैया के नाम पर किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी अपनी हालिया मन की बात कार्यक्रम में उन्‍हें भावपूर्वक श्रृद्धांजलि दी है l 15 अगस्त, 2022 को देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा योजना भी चला रहा है l

Most Popular

To Top