Uttar Pradesh

रायबरेली दस लाख की रंगदारी मांगने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायबरेली दस लाख की रंगदारी मांगने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



सन्दीप मिश्रा


रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर मेडिकल स्टोर व्यवसाई से फोन पर धमकी देते हुए एक शख्स द्वारा दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने एसोजी टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करते हुए दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।
रविवार की शाम जमुनापुर स्थित मेडिकल स्टोर व्यवसाई संजय श्रीवास्तव अपनी दुकान पर था। तभी उसके मोबाइल फोन पर धमकी भरा एक फोन आया। युवक ने पहले मामले को मजाक में लेते हुए फोन काट दिया। जिसके बाद कालर द्वारा व्हाट्सएप मैसेज करते हुए पत्नी बच्चों समेत जान से मार देने की बात कही। पैसे दो दिन के भीतर पहुंचाने को कहा। यह सुनते ही दवा व्यवसाई के हाथ पैर कांपने लगे। काफी देर तक परेशान रहने के बाद काफी हिम्मत जुटाई और कोतवाली पहुंचा। जहां उसने प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की मांग की। हरकत में आई पुलिस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए एसोजी टीम के सहयोग से कालर का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया जिसमे नंबर का लोकेशन प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र का मिलने पर संयुक्त टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी। देर रात तक छापेमारी के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार का कोतवाली ले आई। पकड़े गए लोगों ने एक स्थानीय भी सामिल होने की बात भी सामने आई। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के लरू बैसन का पुरवा गांव निवासी अमन सिंह उर्फ सूरज सिंह तथा उसके सहयोगी रामराज यादव निवासी ददौर सलीमपुर थाना कुंडा जिला प्रतापगढ़ व ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर मजरे शहजाद पुर गांव निवासी संदीप यादव को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान संदीप व अमन सिंह के पास से एक एक देसी असलहा वा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। तथा रामराज यादव के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि मुलजिमो को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top