उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह को दिलाई शपथ
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””
✍️ विकास शुक्ला
रुदौली-अयोध्या
ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।जनपद के रूदौली ब्लॉक पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह को पद और गोपनीयता की दिलाया शपथ।शपथ लेने के बाद ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिलायी शपथ। शपथ ग्रहण समारोह में ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों वा उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव,जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दया नंद शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह,जिला मंत्री अशोक गुप्ता,रघुनंदन चौरसिया,लालजीत सिंह व कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।
