Education

जेईई मेन: गोरखपुर के मेधावियों ने 99% से ज्यादा हासिल कर साबित की श्रेष्ठता, कई होनहारों ने लहराया परचम

जेईई मेन: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आयोजित जेईई मेन में गोरखपुर शहर के होनहारों ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा है। 20 से ज्यादा छात्रों ने 99 % से ज्यादा हासिल कर मान बढ़ाया है। एबीसी क्लासेज के मिथिलेश गुप्ता ने 99.85% हासिल कर श्रेष्ठता साबित की है।

एबीसी के छात्रों ने लहराया पचरम
एबीसी क्लासेज के आठ छात्रों ने 99% से अधिक हासिल किया है। डायरेक्टर नवनीत सिंह और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मिथिलेश गुप्ता ने 99.85, चेतन ने 99.82, दिव्यांश ने 99.62, आदर्श ने 99.54, सौरभ ने 99.52, प्रांकुल ने 99.40, प्रखर ने 99.26, चित्रांश ने 99.26, आयुष्मान ने 99.10 परसेंटाइल हासिल किया है। संस्था के कुल 237 छात्रों का चयन हुआ है। इससे पहले फरवरी में आए नतीजों में विवेक गुप्ता (99.91 परसेंटाइल) ने श्रेष्ठता साबित की थी।

कैटलिस्ट के छात्रों का अच्छा प्रदर्शन
जेईई मेन में कैटलिस्ट के कई होनहारों ने सफलता पाई है। उत्सव उपाध्याय ने 99.16, श्वेता पांडेय ने 96.5, शुभकामना पांडेय ने 96.3, बलजीत प्रजापति ने 95.0, आयुश त्रिपाठी ने 94.0% प्राप्त किया। इसके अलावा संस्थान के 55 छात्रों ने 90 % तक स्कोर किया है। सभी सफल छात्रों को संस्थान के शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है। छात्रों ने सफलता का श्रेय शिक्षक रजनीश, महेंद्र, विनय तथा कैटलिस्ट के उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, स्टडी मटेरियल एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

किसान के बेटे ने किया कमाल
जेईई मेन में किसान के बेटे मिथिलेश गुप्ता ने 99.85% हासिल कर कमाल कर दिखाया हैं। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर के मिथिलेश कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे। वह अच्छी नौकरी हासिल कर माता-पिता की जिम्मेदारी को अपने कंधे पर लेना चाहते हैं।

मिथिलेश ने बताया कि उनकी माता सुनीता गृहिणी हैं। दो बहनें ऊषा व सर्विष्टा बड़ी हैं और छोटे भाई विमलेश व सचिन कक्षा 11 वीं के छात्र हैं। यूपी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले मिथिलेश ने 2018 में हाईस्कूल में 92 प्रतिशत और 12वीं में 78 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

Most Popular