Tokyo Olympics: ऐसा है नौवें दिन का शेड्यूल, पदक से एक जीत दूर सिंधु सबकी निगाहें उनकी तरफ

Tokyo Olympics: आठवें दिन देश के कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया और पदक की उम्मीदें जगाई।भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में दूसरे पदक की उम्मीद बढ़ गई है।  अब नौवें दिन यानी शनिवार को कई अहम मुकाबले होने हैं। इसमें कई भारतीय स्टार मैदान में जोर लगाएंगे और जीत हासिल करना चाहेंगे। इसमें खासतौर पर बैडमिंटन में वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु के सेमीफाइनल मुकाबले पर नजर रहेगी। जबकि मुक्केबाजी में अमित पंघाल टोक्यो ओलंपिक का सफर शुरू करेंगे।

ऐसे नौवें दिन का भारत का शेड्यूल और पूरा कार्यक्रम।

मुक्केबाजी:
अंतिम 16: अमित पंघाल: सुबह 7:30 बजे
क्वार्टरफाइनल: पूजा रानी: दोपहर 3:36 बजे

निशानेबाजी:
क्वालिफिकेशन राउंड: 50 मीटर राइफल 3: तेजस्विनी सावंत और अंजुम मौद्गिल: सुबह 8:30 बजे

एथलेटिक्स:
महिला डिस्कस थ्रो, ग्रुप ए: सीमा पुनिया: सुबह 6 बजे
महिला डिस्कस थ्रो, ग्रुप बी: कमलप्रीत कौर: सुबह 7:25 बजे
पुरुष लॉन्ग जंप:
एम श्रीशंकर: दोपहर 3:40 बजे

नौकायन:
49er रेस 10: गणपति केलपांडा और वरुण ठक्कर: सुबह 8:35 बजे

तीरंदाजी:
पुरुष प्री क्वार्टरफाइनल: अतानु दास बनाम फुरूकावा: सुबह 7:16 बजे

बैडमिंटन:
महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधु बनाम ताई जू यिंग: दोपहर 3:20 बजे

हॉकी:
भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका: सुबह 8:45 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *