India

यूक्रेन रूस युद्ध: रूसी हमले के चौथे दिन भी यूक्रेन पूरी बहादुरी के साथ लड़ा रहा, रूस पर युद्ध अपराध और यूक्रेन पर रासायनिक हमलों का आरोप

यूक्रेन रूस युद्ध: पूरी दुनिया की नजर यूक्रेन में चल रही जंग पर लगी हुई है। रूसी हमले के चौथे दिन भी यूक्रेन पूरी बहादुरी और जांबाजी के साथ किला लड़ा रहा है। दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्कों में से एक रूस भंयकर विनाशकारी हथियारों और दो लाख से ज्यादा सैनिकों को झोंकने के बावजूद यूक्रेन के किसी भी हिस्से पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने में अब तक नाकाम रहा है।

यही नहीं, इस संघर्ष में रूस को सैकड़ों फौजी और भारी सैन्य साजो-सामान गंवाने पड़े हैं। बेमिसाल जुझारुपन के साथ यूक्रेन ने दिखा दिया है कि जब पूरा देश एकजुट होकर प्रतिरोध करे तो भारी कीमत चुकाए बिना कोई भी उसे झुकाने में कामयाब नहीं हो सकता है। रविवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। वे बच्चों और एंबुलेंस तक को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे और सब कुछ बर्बाद करते हुए शहरों में आगे बढ़ रहे हैं।

रूसी हमले के चौथे दिन यूक्रेन के खारकीव समेत कई शहरों में दोनों सेनाओं के बीच जमकर भिड़ंत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई रिहायशी इलाके भी रूसी आक्रमण का शिकार हुए, जिसके चलते यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराधों का सहारा लेकर उसके प्रतिरोध को कमजोर करने का आरोप लगाया। वहीं, रूस ने भी यूक्रेन की सेना पर फास्फोरस वाले रासायनिक हथियारों का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूस के युद्ध अपराधों को दर्ज कर रहा है और यह सरासर आतंकवाद है। उन्होंने जंग की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की। उन्होंने दुनिया से रूस के युद्ध अपराध के खिलाफ साथ देने की मांग की। उन्होंने कहा , यह लड़ाई सिर्फ यूक्रेन के खिलाफ नहीं, बल्कि यूरोप, लोकतंत्र, मानवाधिकारों और वैश्विक व्यवस्था पर भी हमला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top