Uncategorized

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखपुर, गोरखपुरवासियों को देंगे पीएनजी की सौगात, 101 लोगों को सौंपेंगे कनेक्शन

गोरखपुर: रविवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सर्किट हाउस पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी के हाथों पाइपलाइन से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति की सौगात मिलेगी। चार बजे खानिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी टोरेंट कंपनी की तरफ से स्थापित आठ सीएनजी व सिटी गेट सब स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 101 लोगों को घरेलू पाइप्ड गैस कनेक्शन भी वितरित करेंगे। सीएम यहां कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की को लेकर बैठक करेंगे।

टोरेंट कंपनी को गोरखपुर में रसोई गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने की जिम्मेदारी मिली है। पीएनजी की आपूर्ति के लिए महानगर में तेजी से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पहले फेज में तारामंडल के तकरीबन 10 हजार घरों में पीएनजी आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध ढंग से आपूर्ति शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी पराग डेयरी के लिए औद्योगिक गैस कनेक्शन और टोरेंट की तरफ से प्रदेश में बनाए गए 13 ऑक्सीजन प्लांट का भी शुभारंभ करेंगे।

पहले फेज के तहत तारामंडल क्षेत्र में आपूर्ति शुरू करने से पहले टोरेंट ने खानिमपुर व गीडा सेक्टर पांच आवासीय कॉलोनी में ट्रायल के तौर पर पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति शुरू की है। साथ ही पराग डेयरी को भी औद्योगिक कनेक्शन से पीएनजी आपूर्ति की जाएगी। इसका शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री करेंगे।

खानिमपुर में अब तक 57 लोगों ने कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 35 घरों में आपूर्ति शुरू हो गई है। गीडा सेक्टर पांच आवासीय कॉलोनी में 127 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 70 लोगों के घर पाइप व मीटर लगाया जा चुका है। 55 घरों में गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रविवार को 101 लोगों को कनेक्शन सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शाम को कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही अगले दिन सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top