Uttar Pradesh

यूपी: यूपी के डिप्टी सीएम बोले- दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, बोले- केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश हैं नाटकबाजी..

बयानबाजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इस बात पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश को नाटकबाजी करार दिया है। उन्होंने बयान दिया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नाटकबाजी को दिल्ली की जनता बहुत अच्छे से समझती है। इस बार जब भी चुनाव होगा, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। जो व्यक्ति जेल से जमानत पर छूटा हो, वो इस प्रकार के नाटक कर रहा है। आने वाले समय में दिल्ली की जनता इसका जवाब जरूर देगी। दिल्ली में फरवरी माह में चुनाव प्रस्तावित हैं।

बता दें कि केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब जब दिल्ली की जनता उन्हें फिर से चुनेगी तभी वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएंगे और अपनी ईमानदारी पर जनता की मुहर लगवाएंगे। केजरीवाल को शराब घोटाले के आरोप में जेल में रखा गया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top