यूपी चुनाव 2022 : विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को करहल समेत मैनपुरी जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। मैनपुरी जिला मतदान में फर्स्ट डिवीजन पास हुआ है। करहल को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि भी है। यादवों का गढ़ कहे जाने वाले करहल पर सबकी नजर है, क्योंकि यहां से पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
उनके सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल हैं। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपनी जीत का दावा किया है। खबरों के अनुसार एसपी सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या मैनपुरी को ‘यादवलैंड’ कहे जाने का मिथक टूटेगा? इस पर उन्होंने कहा कि यह मिथक निश्चित रूप से टूटेगा।
वर्ष 2017 में मोदी लहर में भी सपा के सोबरन सिंह यादव ने करहल सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी थी। इस बार उन्होंने अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट छोड़ दी। अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
