Politics

यूपी चुनाव 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आगरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे प्रचार

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में सभी दलों के नेता चुनाव का प्रचार करने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए भाजपा जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है।

भाजपा के दिग्गज नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। जनसभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बाद शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा आ रहे हैं। वह खेरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर को एक बजे खेरागढ़ में आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक मार्ग पर लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए कुछ मार्गों पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। लोगों को रूट बदलकर अपने गंतव्य को जाने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top