यूपी चुनाव 2022: आज अलीगढ़ शहर में एक तरफ प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो और सभा, तो दूसरी ओर अखिलेश यादव का दौरा

अलीगढ़ : शनिवार को अलीगढ़ शहर में सियासी समागम होने जा रहा है। आज प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शहर में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तो दूसरी ओर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय है। वहीं भाजपा के कई नेताओं के भी आने की चर्चाएं हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आने पर संशय है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का बहुप्रतीक्षित दौरा शनिवार को तय है। वे इगलास, शहर व कोल तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए आ रही हैं। उनके आगमन की तैयारियां संगठन में शुरू हो गई हैं। उनकी सुरक्षा टीम यहां पहुंच गई है। साथ में संगठन में सह प्रभारी तौकीर आलम ने भी देर रात डेरा डाल लिया है।

उनके आगमन को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक इगलास में रहेंगी। वहां उनकी एक सभा व लोगों से जनसंपर्क प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 2 बजे शहर क्षेत्र में रोड शो के जरिये जनसंपर्क अभी तक तय है। इस दौरान सभा भी हो सकती है। शहर में से ही रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी कोल क्षेत्र में पहुंचेंगी और 4 बजे मैरिस रोड के शहनाई गेस्ट हाउस में सभा को संबोधित करेंगी।

इस संबंध में पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व मुख्य चुनाव अभिकर्ता नदीम गफूर ने बताया कि अभी तक प्रियंका गांधी का आना तो तय है। मगर अभी किस रूट पर रोड शो होगा, ये तय नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *