यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। आचार संहिता उल्लंघन के भय से प्रत्याशियों की ओर से केवल घर-घर जाकर ही चुनाव प्रचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा।
इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार से अपने डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत नोएडा से की है। प्रियंका ने नोएडा में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा करके की। इसके बाद उन्होंने नोएडा सेक्टर-26 क्लब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
कांग्रेस महासचिव ने नोएडा जनसंवाद कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, उद्योग से जुड़े लोगों, फ्लैट बायर एशोसिएशन, किसान व स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं के साथ मुलाकात कर उनके क्षेत्र में आ रही समस्याओं को जाना।इसके बाद प्रियंका ने सेक्टर 26 में ही मीडिया से बात की और फिर डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए निकल पड़ीं। नोएडा से कांग्रेस पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को वोट देने की अपील करने के लिए प्रियंका गांधी आज नोएडा में थी।
प्रियंका गांधी मंगलवार को दादरी में भी घर-घर जाकर चुनावी प्रचार कर सकती हैं। नोएडा में प्रियंका समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगी और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी। इसके बाद वह डोर-टू-डोर कैंपेन कर पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करेंगी।
