Uttar Pradesh

डीएम व एसपी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी

देवरिया-जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आगामी त्योहारों बकरीद व श्रावण मास को शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष के साथ गोष्ठी किया गया।जिलाधिकारी द्वारा कहां गया कि वेैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन कराते हुए आगामी त्योहारों बकरीद व श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराया जाना प्रथम प्राथमिकता है, सम्मानित जनता से अपील किया गया कि त्यौहार हमारे लिये एक हर्षोल्लास का विषय है लेकिन वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जीवन रक्षा जरूरी है और संक्रमण को न फैलने दिया जाये यह भी जरूरी है, जिसके लिए अपने घरों में रहकर विधि विधान से त्योहारों को मनाया जाये। समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि त्योहारों व आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किया जाये और किसी भी छोटी-से छोटी समस्या पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की जाये। कोई भी ऐसा माहौल उत्पन्न न हो जिससे शान्ति व्यवस्था में कोई खलल पड़े। पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र द्वारा कहा गया कि समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष अपने-अपने थानों के त्योहारों रजिस्टर को देख लें और पिछले वर्ष त्यौहार में शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों तथा संवेदनशील स्थानों के संबन्ध में कोई इन्द्राज हो तो उस पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जाये। थानों पर बनायी गयी पोस्टर पार्टियों को त्योहारों से पूर्व क्षेत्र में समय से रवाना किया जाये। समस्त बीट पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखने एवं किसी भी सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करने के संबन्ध में निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, उप जिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती गुंजन द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर अम्बिका, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिल मुनि, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी पंचमलाल, क्षेत्राधिकारी बरहज देवानन्द, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top