Politics

BREAKING NEWS: देवरिया से बने प्रदेश संयोजकों तथा सह संयोजकों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवरिया-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देर रात विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों तथा सह संयोजकों का घोषणा किया।जिसमें देवरिया जनपद के डा. अभय मणि त्रिपाठी को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक,संदीप शाही को एन. जी.ओ.प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक तथा डॉ. जितेन्द्र प्रताप राव को प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया गया हैआज भाजपा कार्यकर्ताओं ने राघव नगर स्थित कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के आवास पर नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ डॉ. जितेन्द्र प्रताप राव का माला पहना और बुके दे स्वागत किया।इसके बाद जितेन्द्र प्रताप राव ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। इस दौरान भाजपा जिलामहामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि देसही संजय तिवारी,प्रमुख प्रतिनिधि बैतालपुर प्रभाकर राय,मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी,पूर्व जिलामंत्री सीपी सिंह,ध्रुवनाथ पाण्डेय,अखिलेश्वर राय,अंकुर राय,हरिशंकर पाण्डेय आदि रहे।वही इन सभी के मनोनयन पर सांसद रमापतिराम त्रिपाठी,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक काली प्रसाद,विधायक कमलेश शुक्ला, विधायक सुरेश तिवारी,पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव,पूर्व विधायक प्रमोद सिंह,पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे,पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,पूर्वजिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा समेत भाजपा के सभी जिलापदाधिकारियो,मंडल अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये खुशी जाहिर किया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि इन सभी के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top