Politics

यूपी: सपा को झटका, मुलायम के करीबी पूर्व सपा सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल

यूपी: लोकसभा चुनाव में सपा को ढहाने के लिए तैयारी में जुटी भाजपा की सेंधमारी जारी है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी को झटका दिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। देवेंद्र सिंह यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उन्होंने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा लखनऊ कैंट विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पांडेय, लखनऊ के सपा नेता संदीप पाल भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top