Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई

रिपोर्टर बाबू खान

बहराइच 20 जुलाई। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र (ग्राम पंचायत) में अधिसूचित फसलें धान, मक्का व अरहर को प्राकृतिक आपदाओं व न रोके जा सकने वाले अन्य जोखिमों यथा रोगों, कृमियों से फसल नष्ट होने की निम्न स्थितियों में कृषकों, जिनके द्वारा फसल बीमा कराया गया है, को बीमा कवर के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। सभी कृषक बटाईदार व किराये पर खेती करने वाले कृषको सहित खरीफ मौसम के अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2021 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। गैर ऋणी कृषक स्वेच्छा के अधार पर निकटतम बैंक शाखा/बीमा कम्पनी के एजेण्ट, जनसेवा केन्द्र पर सीधे फसल बीमा पोर्टल पर आनलाइन बीमा करा सकेंगे।
गैर ऋणी कृषकों को योजना में सम्मिलित होने के समय आवश्यक अभिलेखीय साक्ष्यों यथा भू स्वामित्व प्रमाण पत्र अथवा बटाईदार व किराये पर खेती की स्थिति में बीमित किये जा रहे क्षेत्र की पुष्टि हेतु भूस्वामी से किये गये अनुबन्ध की प्रति, अपने बैंक खाते के पासबुक की प्रति, आधार नम्बर एवं बोई गई फसल की पुष्टि हेतु स्व प्रमाणित प्रमाण पत्र की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। योजना में सम्मिलित होने वाले सभी ऋणी व गैर ऋणी कृषक हेतु आधार आवश्यक है, जिन कृषकों के आधार नम्बर उपलब्ध नहीं है के द्वारा भी योजनान्तर्गत आधार नम्बर हेतु पंजीकरण के विवरण के साथ अपनी फसल का बीमा इस प्रतिबन्ध के साथ कराया जा सकेगा कि उनके द्वारा आधार नम्बर का विवरण एक माह में उपलब्ध करा दिया जायेगा। अन्तिम तिथि के एक सप्ताह पूर्व 24 जुलाई 2021 तक योजना में प्रतिभाग न करने के सम्बंध में लिखित रूप से बैंक शाखा को अवगत कराना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि धान फसल के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 66326 रूपये, मक्का फसल के लिए 25217 रूपये तथा अरहर फसल के लिए 38222 रूपये निर्धारित की गयी है। जिसमें तीनों फसलों के लिए प्रीमियम दर में कृषक का अंश 02 प्रतिशत है। विस्तृत जानकारी जनपद हेतु अधिकृत बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कम्पनी आफ इण्डिया लिमिटेड के शाखा प्रबन्धक बहराइच के मोबाइल नम्बर 8382801626 व 8318266702 पर किसान बन्धु योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top