महराजगंज: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद ब्यूरोक्रेसी में तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को यूपी में कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। आईएएस अफसरों के तबादलों के बीच महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी को भी बदल दिया गया है।

अनुराग जैन को महराजगंज का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। अनुराग जैन इससे पहले अम्बेडकरनगर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी थे। बता दें कि इससे पहले लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह का तबादला महराजगंज किया गया था लेकिन अनिल कुमार सिंह ने चार्ज नहीं लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *