Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: नौकरी ज्वाइन करने पर लगी रोक, बहाली की खुशी में कर्मचारियों ने रोगियों के बेड पर ही कर डाली थी पिज्जा पार्टी

पार्टी पड़ी भारी : हैलट के नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं बहाली आदेश के 12 घंटे के अंदर फिर निलंबित कर दी गईं। जैसे ही कर्मचारियों को सेवा बहाली के आदेश के बारे में पता चला तो उन्होंने खुशी में हैलट इमरजेंसी में रोगियों के बेड पर पिज्जा पार्टी कर दी।

इसका वीडियो वायरल होने पर उन्हें नौकरी ज्वाइन करने से रोक दिया गया है। हड़ताल के दौरान जो नौ कर्मचारी भूख की वजह से खुद को बीमार बता रहे थे, उनका झूठ भी पकड़ा गया। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला ने बताया कि हैलट इमरजेंसी में रोगी रहते हैं।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी खुद को भूख हड़ताल पर बता रहे थे। बीमार होने पर उन्हें भर्ती किया गया, लेकिन उनकी यूरीन रिपोर्ट में कीटोंस निगेटिव हैं। 48 घंटे खाना न खाने पर पेशाब से कीटोंस आने लगते हैं। ये पांच दिन से भूख हड़ताल पर थे। कर्मचारियों ने झूठ बोला कि भूख हड़ताल पर हैं। बहाली का आदेश मंगलवार शाम को आया था, इसके बाद रात में कर्मचारियों ने पार्टी की।

बेड पर पिज्जा, छेना आदि सामान रखकर शोर-गुल मचाया गया। इमरजेंसी में अनुशासनहीनता की गई। रोगी परेशान हुए हैं। इस पर चार कर्मचारियों की सेवा बहाली चार महीने और पांच कर्मचारियों की एक महीने रोक दी गई है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top