BREAKING NEWS: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए सबसे ऐतिहासिक दिन रहा। जहां नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर भाला फेंका। इसके बाद दूसरे में वो 87.58 मीटर तक पहुंच गए। जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। इसके बाद उन्होंने तीसरा थ्रो किया, जो 76.79 मीटर का रहा।

बता दें कि ये भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले 2008 ओलंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं नीरज की इस कामयाबी पर देश में जश्न का माहौल है। नीरज की जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आज टोक्यो में इतिहास रचा गया है। जो आज नीरज चोपड़ा ने पाया है, वो हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। वहीं राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाले ने सभी बाधाओं को तोड़ दिया और सोने पर निशाना लगाते हुए इतिहास रचा। भारत उत्साहित है, आपको हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *