Education

CBSE Result:आज दोपहर दो बजे जारी होंगे 12वीं के परिणाम, यहां से ऐसे देखे अपना परिणाम…

CBSE RESULT: कोरोना के चलते परीक्षाएं रद्द होने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने तय किया था कि सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट 9वीं से लेकर 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंक के आधार पर तैयार किए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि 12वीं के अंक सीबीएसई को 31 जुलाई तक जारी करने हैं जिसके चलते आज ही परिणाम जारी हो रहे हैं। वहीं इसके बाद कभी भी 10वीं के परिणाम भी जारी किए जा सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के छात्र जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे,  आज वह दिन आ ही गया है। आज सीबीएसई 12वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम की घोषणा दोपहर दो बजे की जाएगी।

सीबीएसई यह रिजल्ट अपनी आधिकारिक बेवसाइट  cbseresults.nic.in और उमंग एप पर जारी करेगा। छात्र इन दोनों माध्यमों से अपना रिजल्ट जान सकते हैं। यही नहीं छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी मंगा सकते हैं।

ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटcbseresults.nic.in       पर जाएं।
2. यहां पर होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक          मिलेगा।
3. जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज         करना होगा।
4. इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे             आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Most Popular