Politics

स्वर कोकिला के निधन पर शोक: भाजपा ने घोषणा पत्र कार्यक्रम किया स्थगित, गृहमंत्री अमित शाह ने स्वर कोकिला के निधन पर जताया शोक

स्वर कोकिला के निधन पर शोक: भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जारी किए जाने वाले घोषणा पत्र के कार्यक्रम को भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्थगित कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र जारी करने के लिए लखनऊ पहुंचे थे।

भाजपा मुख्यालय पर शाह ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया और शोक व्यक्त करते हुए स्वर कोकिला के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी बड़े नेता व मंत्री मौजूद थे। यूपी चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। जिसके लिए सभी दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएं…. 

https://erranewsindia.com/up-election-2022-amit-shah-will-issue-bjps-lok-kalyan-sankalp-patra-sankalp-patra-committee-chairman-and-many-leaders-including-cm-will-be-present/

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top