Uttar Pradesh

यूपी: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के आंसर शीट जारी होने की तिथि घोषित, जानिए किस तरह चेक करें उत्तर….

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा संपन्न हो चुकी हैं। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को इन दिनों रिजल्ट का और उससे पहले आंसर की का बेसब्री से इंतजार है। उप्र यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की आंसर-की (उत्तर कुंजी) बुधवार से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड को अपनी आपत्तियां 11 सितंबर से 19 सितंबर तक भेज सकते हैं।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि सिपाही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा विगत 23, 24, 25 ,30 तथा 31 अगस्त को संपन्न हुई थी। परीक्षा कुल 10 पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके प्रश्न-पत्र अलग-अलग आए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी को अपनी वेबसाइट uppbpb.gov.in पर बुधवार से प्रदर्शित किया जाएगा।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि यदि किसी प्रश्न या किसी प्रश्न के उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी के संबंध में कोई विसंगति सामने आती है तो वह अपनी आपत्ति को सुसंगत अभिलेख एवं सूचना के साथ ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने हेतु बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करना होगा, जिसमें प्रत्येक अभ्यर्थी केवल अपने प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी देख सकेंगे। आपत्तियां समय सारिणी में निर्धारित अंतिम तिथि की रात 12 बजे तक भेजी जा सकेंगी।

परीक्षा की तिथि(दोनों पाली) आपत्तियां प्रस्तुत करने का समय

23 अगस्त                         11 सितंबर से 15 सितंबर तक
24 अगस्त                         12 सितंबर से 16 सितंबर तक
25 अगस्त                         13 सितंबर से 17 सितंबर तक
30 अगस्त                         14 सितंबर से 18 सितंबर तक
31 अगस्त                          15 सितंबर से 19 सितंबर तक

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से ही डाउनलोड होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top