महराजगंज: महराजगंज जनपद में सोमवार को ईद- मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला गया। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ। जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग सरकार की आमद, मरहबा के नारे लगाते नजर आए। ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस सक्सेना चौराहे से निकाला गया। जो कस्बे के विभिन्न रास्तों पर पहुंचा। पूरे जुलूस में मौलाना नात शरीफ पढ़ते रहे। जुलूस में शामिल लोग झंडे लहराते नजर आए। भीड़ को देखते हुए कोल्हुई पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर जुलूस के आगे पीछे तैनात रही।
नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद ए मिलादुन्नबी पर झांकी एवं डीजे के साथ जूलूस निकाला गया। ईद ए मिलादुन्नबी जिसे बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन सुबह पैंगबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ इसलिए इस दिन मुसलमान भाईयों द्वारा मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई जाती है।