Uttar Pradesh

ताजनगरी: अखिलेश यादव आज आएंगे ताजनगरी, सपा नेताओं के साथ करेंगे बैठक, भीमनगरी हादसे के पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात

ताजनगरी: 20 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ताजनगरी में होंगे। अखिलेश यादव बुधवार शाम सड़क मार्ग से सैफई होते हुए शाम करीब पांच बजे आगरा आएंगे। वे साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगे, इसके बाद सैफई रवाना हो जाएंगे। । विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव पहली बार आगरा आ रहे हैं। इसके चलते उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ भी उमड़ेगी।

वह भीमनगरी आयोजन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम के आवास पर भी जाएंगे। इस दौरान वे भीमनगरी महोत्सव हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि 14 अप्रैल को भीमनगरी मंच पर लाइट स्टैंड गिरने से हादसा हुआ था। पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी, जबकि अजयशील गौतम सहित 10 लोग घायल हो गए थे।

सपा अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम द्वारा भेजे गए कार्यक्रम के अनुसार, सपा अध्यक्ष बुधवार शाम लगभग पांच बजे ग्वालियर रोड स्थित नगला पदमा जाएंगे। यहां वे पूर्व राज्यमंत्री व भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम के आवास पर जाएंगे। अजयशील गौतम पिछले दिनों भीमनगरी महोत्सव में हुए हादसे में घायल हो गए थे। सपा अध्यक्ष उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे।

इसके साथ ही अन्य घायलों से भी मुलाकात करेंगे। वे यहां लगभग एक घंटे रुकेंगे। इसके बाद शाम लगभग छह बजे ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एक होटल में जाएंगे। यहां वे एक शादी समारोह में शिरकत करेंगे। रात साढ़े आठ बजे सैफई के लिए प्रस्थान करेंगे।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top