Breaking News

महराजगंज-छात्रसंघ चुनाव के लिए आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी ,समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दिया समर्थन

सरकार भानु प्रताप तिवारी
©®ime Reporter /UP Head

महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र नेताओं ने आमरण अनशन शुरू किया है। आंदोलनकारियों ने कॉलेज प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग की। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे, छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित नहीं की गई आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आपको बताते चले कि छात्र नेताओं ने कहा कि BA प्रथम वर्ष के सीट वृद्धि एवं पुरानी अनुसूचित जाति के छात्रावास को तोड़ने के सम्बंध में
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के समर्थन में छात्र नेता मंदीप पटेल, , अभिषेक गुप्ता, अखिलेश कुमार,अभिषेक गुप्ता, आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को मांगों के समर्थन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद सिंह, कांग्रेस नेता , शचिंद्र नाथ द्विवेदी, एवं समाजवादी पार्टी के नेता दिलीप शुक्ला एवं पूर्व विधायक श्रीपति आजाद,जितेंद्र यादव, एवं समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने भी समर्थन दिया
अनशन पर बैठे छात्रनेताओं के स्वास्थ्य की जांच करने जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं की हालत ठीक है। छात्र नेता त्रिभुवन वर्मा ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव में बेवजह रोकवा दिया गया है। जिला प्रशासन को जांच के बाद कोई कदम उठाना चाहिए। कॉलेज में प्रवेश प्रवेश प्रक्रिया भी अभी पूरी तरह से नहीं हुई है जहाँ सीट अधिक होना चाहिए वहां 720 ही सीट भर दिया गया है, इसके बाद भी चुनाव रोक दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रसंघ चुनाव की जल्द घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। और सभी छात्र नेताओं ने व पूर्व पदाधिकारियों ने रोड पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी । जिसमें कॉलेज प्रशासन के प्राचार्य का कहना था कि हम दोनों यह मांगे नहीं मानेंगे जिसमें छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा एवं छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि छात्र नेताओं की मांग पूरी नहीं किया गया तो महाविद्यालय , रोड पर या फिर जिलाधिकारी के चेंबर में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा इस अवसर पर छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, सूरज पटेल,धीरज वर्मा,अजहर खान,सूरज द्विवेदी, आलोक रंजन दुबे,सन्दीप यादव,मनीष कुमार, सन्दीप कन्नौजिया,हर्ष पटेल, नेहा,मीना,दीप्ति, सुधा,अनन्या काजल,आँचल, सिंधु पटेल,प्रियंका पटेल,पूजा पटेल, तमाम छात्र छात्राओं ने सीट वृद्धि तथा छात्र संघ चुनाव को कराने के लिए अपना समर्थन दिया,

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top