यूपी: आज होगा यूपी मंत्रिमंडल विस्तार, ओमप्रकाश राजभर, दारा सहित रालोद के एक से दो विधायक ले सकते हैं शपथ

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: उत्तर प्रदेश सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार पांच मार्च यानी आज किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। बताया जा रहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद के राजपाल बालियान को कैबिनेट और प्रदीप गुड्डू को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है। वही सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

रालोद से जहां राजपाल बालियान को कैबिनेट और प्रदीप गुड्डू को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रदीप गुड्डू के सहारे कई मंडल साधने की कोशिश की जाएगी। वहीं, सियासी गलियारों में शामली के थानाभवन से विधायक अशरफ अली के नाम की भी खूब चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि उनको भी यूपी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान का नाम मंत्रालय की सूची में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। वर्तमान में रालोद विधानमंडल दल के नेता हैं। बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान पिछले तीन दशक से पार्टी के साथ हैं।

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार शाम को लखनऊ लौट रही है। उनके लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *