Politics

यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा- भाजपा की लहर देखकर अखिलेश यादव को न नींद आएगी और न ही सपना आएगा।

यूपी चुनाव 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सभी दल के नेताओं के बयानों का सिलसिला जारी हैं। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि पहले चरण की 58 में से 50 से 54 सीटों पर भाजपा जीतेगी।

गुरुवार को पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मौर्य ने कहा कि मतदाताओं का उत्साह बताता है कि उन्होंने सत्तारूढ़ दल भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। जनता ने सुशासन, कानून व्यवस्था के नाम पर भाजपा को वोट दिया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच दूसरे नंबर की लड़ाई है। भाजपा को वर्ष 2017 की तरह वर्ष 2022 में भी अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने बृहस्पतिवार को ही हार मान ली है। भाजपा की लहर देखकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को न नींद आएगी और न ही सपना आएगा। उन्होंने नेताओं को टीवी पर बयान देने से भी रुकवा दिया है। हार का डर उनके दूसरे सहयोगी पर इस कदर था कि वो वोट डालने ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि कैराना से काशी तक भाजपा की लहर चलेगी।

Most Popular